Site icon Tazanewsadda

आधार कार्ड आवेदन और डाउनलोड कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

ChatGPT Image Jul 21, 2026, 05_18_29 PM

वर्तमान समय में भारत में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची में से सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ आधार कार्ड है।

आधार केवल एक कार्ड नहीं बल्कि कई कामों का साथी है।

बैंक में खाता खुलवाना हो या सिमकार्ड खरीदना या किसी सरकारी योजना में लाभ लेना हो या वोटर कार्ड बनवाना तथा अन्य कोई भी काम आज लगभग सभी जगहों पर आधार कार्ड लगता है।

इसलिए 12 अंकों का भारतीय विशिष्ट पहचान पहचान प्राधिकरण UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड ज़रूर होना चाहिए।

यहां पर  आपको आधार कार्ड बनवाने से लेकर डाउनलोड तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।

आधार कार्ड क्या है?

भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाला विशिष्ट पहचान पत्र है आधार कार्ड UIDAI  के द्वारा दिया जाता है।

आधार  में व्यक्ति की बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट और आइरिस) तथा जनसांख्यिकीय (नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग आदि) जानकारी दर्ज होती है।

प्रत्येक आधार नंबर 12 अंकों का होता है और यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग होता है। एक व्यक्ति को जीवन में केवल एक ही आधार नंबर जारी किया जाता है।

आधार कार्ड की मुख्य विशेषताएं

प्रत्येक व्यक्ति के लिए 12 अंकों का यूनिक नंबर।

पूरे भारत में मान्य पहचान पत्र।

बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) और जनसांख्यिकीय जानकारी पर आधारित।

ऑनलाइन सत्यापन (Verification) की सुविधा।

सरकारी और कई निजी सेवाओं में उपयोगी।

डिजिटल रूप में भी मान्य (e-Aadhaar)।

भारत में आधार कार्ड के प्रमुख उपयोग

1. पहचान प्रमाण (Identity Proof)

आधार कार्ड में छपे पते या नाम का उपयोग पहचान और पते के प्रमाण के तौर में दर्ज किया जाता है।

2. बैंक खाता खोलने के दौरान अधिकांश बैंक आधार कार्ड को वैध पहचान दस्तावेज के रूप में प्रथम दस्तावेज के रूप में स्वीकार करते हैं।

3. सरकारी योजनाओं में 

सरकार की अधिकांश सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार की आवश्यकता पड़ सकती है।

4. मोबाइल सिम

टेलीकॉम कंपनियां पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड को ही स्वीकार करती हैं।

5. पेंशन और छात्रवृत्ति

वर्तमान समय में सरकारी पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं में भी आधार कार्ड का इस्तेमाल दस्तावेज के रूप में किया जाता है।

6. डिजिटल सेवाएं

e-Aadhaar डाउनलोड करना, ऑनलाइन सत्यापन और विभिन्न डिजिटल सेवाओं में आधार उपयोगी है।

7 सरकारी और प्राइवेट परीक्षाएं 

आज के समय में सरकारी और प्राइवेट परीक्षाओं में भी आधार कार्ड को एडमिट के साथ समान दस्तावेज़ के तौर पर रखा गया है।

परीक्षा देने से लेकर नौकरी के सत्यापन के समय एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड को अनिवार्य रखा जाता है।

आधार कार्ड के फायदे

पूरे देश मे सबसे ज़्यादा मान्य पहचान पत्र।

सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच।

डिजिटल रूप में सुरक्षित उपयोग।

पहचान सत्यापन की तेज प्रक्रिया।

नकली पहचान की संभावना कम होती है।

आधार कार्ड होने से अधिकांश सेवाओं में दस्तावेजों की संख्या कम हो जाती है।

अब आप समझ गए होंगे कि आधार कार्ड को‌ मेरा आधार है मेरी पहचान क्यों कहा जाता है। चलिए जानते हैं कैसे नया आधार कार्ड बनाया जाता है।

नया आधार कार्ड  बनवाने की पूरी प्रक्रिया:

अपॉइंटमेंट बुक करें:

पहले के मुकाबले अब आप घर बैठे UIDAIhttps://myaadhaar.uidai.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट से आधार केंद्र जाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट (दिन और समय) बुक कर सकते हैं।

जिससे आपको लाइन में नहीं लगना पड़ेगा  इसके लिए UIDAI My Aadhaar Portal पर जाएं और ‘Book an Appointment’ विकल्प चुनें।‌

केंद्र पर जाएं: ऑनलाइन आवेदन के दौर चुनी हुई तारीख और समय के हिसाब से अपने करीबी आधार केंद्र पर जाएं और नया आधार कार्ड बनवाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करें।

आधार कार्ड (Aadhaar) बनवाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ –https://uidai.gov.in/images/commdoc/List_of_Supporting_Document_for_Aadhaar_Enrolment_and_Update.pdf

1. पहचान प्रमाण (Proof of Identity – PoI)

उदाहरण:

वोटर आईडी

पासपोर्ट

ड्राइविंग लाइसेंस

पैन कार्ड

सरकारी फोटो पहचान पत्र

2. पते का प्रमाण (Proof of Address – PoA)

उदाहरण:

बिजली/पानी/गैस बिल

बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट

राशन कार्ड

पासपोर्ट

वोटर आईडी

ड्राइविंग लाइसेंस

3. जन्म तिथि का प्रमाण (Proof of Date of Birth – PDB)

उदाहरण:

जन्म प्रमाण पत्र

10वीं की मार्कशीट

पासपोर्ट

सरकारी जन्मतिथि प्रमाण दस्तावेज़

दो मुख्य बातें 

फोटो कापी के साथ दस्तावेज़ों की मूल (Original) को भी  साथ ले जाएँ। सत्यापन के बाद उन्हें वापस कर दिया जाता है।

नया आधार कार्ड बनवाना निःशुल्क (Free) है।

छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया उम्र के अनुसार अलग होती है।

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों (बाल आधार) के लिए

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)

माता या पिता का आधार कार्ड (अनिवार्य)

बच्चे की फोटो ली जाती है।

इस उम्र में फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन नहीं लिया जाता।

5 वर्ष की उम्र पूरी होने पर

बच्चे के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन दोबारा लिए जाते हैं और आधार अपडेट कराया जाता है।

15 वर्ष की उम्र पर

बायोमेट्रिक जानकारी फिर से अपडेट कराई जाती है।

ध्यान दें: यदि बच्चे के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो कुछ मामलों में अन्य स्वीकृत दस्तावेज़ या UIDAI के नियमों के अनुसार Head of Family (HoF)https://uidai.gov.in/en/media-resources/media/press-releases/13758-uidai-enables-head-of-family-based-online-address-update-in-aadhaar.html आधारित प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

आधार कार्ड में अपडेट 

आधार कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी अपडेट की जा सकती है?

यदि आपके आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी आ गई है या भविष्य में कोई सुधार करवाना है, तो ये अपडेट कराया जा सकता है।

जैसे—

नाम

पता

मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी

जन्मतिथि (नियमों के अनुसार)

फोटो

फिंगरप्रिंट

आइरिस

ध्यान रखें जनवरी 2026  से  पब्लिक की सुविधाओं के लिए भारत सरकार ने  Aadhar (Beta)”  Aap से अब घर बैठे Mobile Number, Address , Face authentication, E-mail  address  को अपडेट कर सकते हैं।

ये सभी अपडेट्स के लिए 50 से 100 रूपए का शुल्क देना पड़ता है। https://uidai.gov.in/images/Aadhaar_Enrolment__and__Update__-__English.pdf 

E -Aadhaar क्या है?

 नाम से ही पता चल गया रहा होगा यह आधार कार्ड का  डिजिटल संस्करण है।

यह आपको  PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होता है और प्रिंट किए गए आधार कार्ड की तरह ही मान्य होता है।

आधार कार्ड खो जाने के दौरान आप E-Aadhaar डाउनलोड करके ‌उसका उपयोग कर सकते हैं।

बस ध्यान रखें आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के ज़रूरी  तरीके हैं

पहला : अपना OTP किसी के साथ साझा न करें।

दूसरा : आधार नंबर केवल विश्वसनीय संस्थानों को ही दें।

तीसरा : आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को हमेशा सक्रिय रखें।

चौथा : संदिग्ध वेबसाइटों पर आधार की जानकारी दर्ज न करें। समय-समय पर अपनी जानकारी की जांच करते रहें।

आधार कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स :

पहले UIDAI के MyAadhaar पोर्टल⁠ पर जाएं।

Image Source –  https://myaadhaar.uidai.gov.in/

Download Aadhaar – https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en विकल्प चुनें।

फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर, Enrollment ID (EID) या VID दर्ज करें।

दिए गए कैप्चा भरें और OTP प्राप्त करें।

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

इसके बाद Verify & Download पर क्लिक करें। आपका e-Aadhaar PDF डाउनलोड हो जाएगा।

E-Aadhaar PDF का पासवर्ड:

आपके नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL LETTERS में) + जन्म वर्ष (YYYY)

उदाहरण:

नाम: RAMESH

जन्म वर्ष: 1998

पासवर्ड: RAME1998

ध्यान दें: e-Aadhaar डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होता है और यह प्रिंटेड आधार कार्ड जितना ही वैध है।

उम्मीद करते हैं ये जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारी के लिए फॉलो करें

Exit mobile version