मैदान में शोर मचाकर नहीं, बल्कि अपने बल्ले से जवाब देने वाले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के उस शांत योद्धा का एक सुनहरा अध्याय क्रिकेट के पिच पर समाप्त हो गया।
जिसने हमेशा मुश्किल हालात में भी टीम इंडिया को जीत का रास्ता दिखाने का दमखम रखता था
आइए जानते हैं इस शांत और बल्लेबाजी के बादशाह अजिंक्य के बारे में —
अजिंक्य रहाणे कौन हैं?
6 जून 1988 को मुंबई, महाराष्ट्र में अजिंक्य मधुकर रहाणे का जन्म हुआ।
उनके पति मधुकर बाबुराव रहाणे एक सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां सुजाता रहाणे एक गृहिणी हैं।
अजिंक्य ने अपनी स्कूली शिक्षा डोम्बिवली, महाराष्ट्र के SV जोशी हाई स्कूल से पूरी की।
स्कूल के बाद, उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया और रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमर्स में ग्रेजुएशन (B.Com) की डिग्री भी हासिल की।
बचपन से ही, किताबों के साथ-साथ अजिंक्य को क्रिकेट खेलने का भी बहुत शौक था।
घरेलू क्रिकेट करियर
अजिंक्य के घरेलू क्रिकेट मुंबई कल्ब से हुई। राहणे ने सितंबर 2007 में प्रथम श्रेणी (First-Class) पदार्पण किया था।
राहणे ने Mumbai Cricket Association टीम का प्रतिनिधित्व किया और लंबी अवधि तक शानदार प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई।
अपने दूसरे ही रणजी सीजन में 1000 से अधिक रन बनाकर मुंबई को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई
घरेलू सर्किट में उनके भारी रनों के अंबार ने के कारण अंततः भारतीय पुरूष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल करा दिया।
टेस्ट करियर
राहणे भारतीय टीम के साथ 2011-12 ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा गए थे।
सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे लोगों के टीम में होने के कारण अजिंक्य को अच्छा प्रदर्शन करने पर भी टीम में मौका नहीं मिल पा रहा था।
लेकिन फिर आता है साल 2013 अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया में शानदार वापसी करी।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर छः स्थान पर 70 की औसत से डेल स्टेन, मोर्न मोर्कल और वेनान जैसे खतरनाक गेंदबाजों को पीटा और 210 रन बनाए।
अजिंक्य रहाणे के टेस्ट करियर के महत्वपूर्ण आँकड़े:
Image source- https://www.gettyimages.in/
वनडे करियर
अजिंक्य रहाणे ने अपना वन-डे क्रिकेट की डेब्यू 3 सितंबर 2011 , को इंग्लेंड के खिलाफ किया था। और आखिरी वनडे साल 2018 में 16 फरवरी में किया था।
अजिंक्य रहाणे के वनडे (ODI) करियर के महत्वपूर्ण आंकड़े:
ट्वेंटी 20 कैरियर
अजिंक्य रहाणे के टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) करियर के प्रमुख आंकड़े:
टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की कुछ खास बातें: डेब्यू: 31 अगस्त 2011, इंग्लैंड के खिलाफ।
आखिरी टी20I: 28 अगस्त 2016, वेस्टइंडीज के खिलाफ।
अपने टी20I डेब्यू मैच में उन्होंने 39 गेंदों पर 61 रन बनाकर शानदार अर्धशतक लगाया, जो उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का सर्वोच्च स्कोर भी बना।
करियर के यादगार रिकॉर्ड
करियर के यादगार रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक बनाते हैं।
85 टेस्ट मैचों में उन्होंने 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।
2020–21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में, जब वह कार्यवाहक कप्तान थे।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक 2–1 से टेस्ट सीरीज़ जीती।
2015 दिल्ली टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, उन्होंने दोनों पारियों में शतक (127 और 100 ) लगाकर भारत के चुनिंदा बल्लेबाज़ों में अपनी जगह बनाई।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर दो टेस्ट शतक लगाने वाले वह केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने।
एक टेस्ट मैच में 8 कैच लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो उनकी स्लिप फील्डिंग की असाधारण क्षमता को दर्शाता है।
आईपीएल में एक ओवर में लगातार 6 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने, और यह उपलब्धि उन्होंने 2012 में राजस्थान रॉयल्स के लिए हासिल की।
कप्तानी और सबसे बड़ी उपलब्धियां
अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत और प्रभावशाली कप्तानों में से एक माना जाता है।
उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने धैर्य, रणनीति और नेतृत्व कौशल के जरिए टीम इंडिया को ऐतिहासिक सफलताएँ दिलाईं।
उनके नेतृत्व में भारत ने जितने भी टेस्ट मैच खेले, उनमें से केवल एक में हार का सामना करना पड़ा।
उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2020–21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रही।
एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होने और नियमित कप्तान विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली।
मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शानदार 112 रन की कप्तानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।
इसके बाद, चोटों से जूझ रही युवा भारतीय टीम को एकजुट रखते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर 2–1 से हराकर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जिताई।
गाबा में मिली जीत को भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार जीत माना जाता है।
आईपीएल करियर
Image Source- https://www.cricinfo.com/
अजिंक्य रहाणे के आईपीएल करियर के महत्वपूर्ण आंकड़े (2026 सीज़न तक)
आईपीएल करियर की मुख्य बातें
आईपीएल डेब्यू: 2008 (मुंबई इंडियंस)
जिन टीमों के लिए खेले: मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स।
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने और 2026 में भी टीम का नेतृत्व किया।
अजिंक्य रहाणे की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजिंक्य रहाणे की अनुमानित कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹80–85 करोड़ है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल, घरेलू क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश रहे हैं।
आय के प्रमुख स्रोत
- आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट: 2026 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ₹1.5 करोड़।
- ब्रांड एंडोर्समेंट: Nike, CEAT, Boost, IDFC FIRST Bank, Games24x7 समेत कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ जुड़ चुके हैं।
- घरेलू क्रिकेट और अन्य लीग्स से भी नियमित आय।
- निवेश और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से अतिरिक्त कमाई।
इसके अलावा, रहाणे मुंबई में एक लग्ज़री सी-फेसिंग घर के मालिक हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹20 करोड़ बताई जाती है।
अत: शांत और सरल अजिंक्य रहाणे भले अब मैदान को हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया ,
लेकिन इनका शानदार क्रिकेट सफ़र हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेगा।
जब-जब शांत दीवार की बात होगी तब तब अजिंक्य रहाणे के बल्लेबाजी को याद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अंकित बैयानपुरिया की पूरी कहानी

