Friday OTT Releases गर्मी के मौसम में विकेंड को घर में ही यूं ना करें बर्बाद क्योंकि Friday OTT Releases नई फिल्मों और वेब सीरीज़ के साथ हैं तैयार। तो विकेंड की बोरियत को करिए दूर क्योंकि इस विकेंड दर्शकों के लिए एक्शन फिल्मों से लेकर दमदार हॉरर और लव स्टोरी ओटीटी पर देखने के लिए हो जाएं तैयार।
Raktanchal Season 3
दर्शकों इस वीकेंड हो जाएं तैयार! रक्तांचल सीज़न -3 एक्शन, पॉलिटिक्स गैंगवार से भरपूर थ्रिलर्स रक्तांचल सीज़न -3 कर रही आपका इंतज़ार।
Raktanchal अपने तीसरे सीज़न से दर्शकों के दिलों में एक बार फिर उतरने को है तैयार। इस बार रक्तांचल अपने पहले के दोनों सीजनों से कहीं अधिक रोमांचित, संघर्ष और एक्शन के साथ लौटा है। कहानी का मुख्य किरदार (हीरो) असली पहचान छिपाकर प्रतिद्वंद्वी वसीम ख़ान से बदला लेने के लिए मैदान में उतारा है। पूरी कहानी इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आएगी। इसके अलावा Raktanchal Season 3 के निर्माताओं ने बदलते राजनीतिक समीकरण, सत्ता की होड़ और लगातार हो रहे विश्वासघात को मूवी में डालकर इस और भी खतरनाक बना दिया है।
Raktanchal Season 3 OTT रिलीज़ की तारीख Jul 16, 2026 Amazon MX Player पर
मा इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaaram)
सीनेमाघरों में सौ करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद ,मा इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaaram) 17 जुलाई को Jio Hotstar पर आने को है तैयार।
मा इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaaram) महिलाओं पर आधारित दमदार एक्शन फिल्मों से एक हैं। महिलाओं पर आधारित लीड रोल में यह पहली तेलुगु मानी जा रहा है। मूवी तेलुगु के अलावा अन्य भाषाओं में भी आ सकती है। इसमें एक महिला के अतीत के संघर्षों से लेकर वर्तमान स्थिति देखने को मिलेगा। यह एक्शन रोमांच और कौतूहल से भरी मूवी मसाला है। तो अपने विकेंड को बनाए यादगार एक दमदार एक्शन मूवी के साथ।
The East Palace
‘द ईस्ट पैलेस’ का वैश्विक प्रीमियर 17 जुलाई 2026 को होने जा रहा है। इस डार्क फैंटेसी थ्रिलर के सभी 8 एपिसोड एक साथ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होंगे। कहानी गु-चेओन नाम के एक कुशल घोस्ट-स्लेयर और सैंग-गैंग नाम की एक दरबारी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास आत्माओं की आवाज़ सुनने की अद्भुत क्षमता है। जब शाही महल में रहस्यमयी और भयावह घटनाएँ होने लगती हैं, तब राजा दोनों को उन अलौकिक रहस्यों और महल पर मंडरा रहे शाप की सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपते हैं। इसके बाद कहानी रहस्य, रोमांच और अलौकिक शक्तियों से भरे घटनाक्रम के साथ आगे बढ़ती है।
Wuthering heights
अगर आप भी लव स्टोरी मूवी के दर्शक है तो इस वीकेंड 13 जुलाई से Jio Hotstar पर आ चुकी ‘वदरिंग हाइट्स’को ज़रूर देखना चाहिए। यह इस विकेंड की सबसे चर्चित OTT रिलीज़ में शामिल है। फिल्म की कहानी की बात करे तो , कैथरीन अर्नशॉ और हीथक्लिफ के जटिल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी बचपन की दोस्ती समय के साथ गहरे लेकिन दर्दनाक प्रेम में बदल जाती है।
Wuthering heights में सामाजिक हैसियत, अहंकार और परिस्थितियों के कारण उनके जीवन में कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव आते हैं देखने को मिलेगा जो कहानी को बेहद प्रभावशाली बनाते हैं। फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलॉर्डी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
