Site icon Tazanewsadda

Ramayana Trailer: भव्य VFX और दमदार स्टारकास्ट की पहली झलक

Screenshot 2026-07-30 084649

इंतजार की घड़ी हुई ख़त्म! Ramayana Trailer  रिलीज  जिसका करोड़ों दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपने दमदार और आधुनिक एक्शन के साथ ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

प्रोफेशनल विज़ुअल्स, दमदार VFX, और पौराणिक भावनाओं से भरपूर दृश्य और कलाकारों की प्रभावशाली झलक ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग के द्वारा जमकर तारीफ करी जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

अगर आपने अभी तक यह ट्रेलर नहीं देखा है, तो आइए जानते हैं इसमें क्या खास है और क्यों हर तरफ सिर्फ रामायण की ही चर्चा हो रही है?

कलाकारों की झलक ने दशकों के बीच बढ़ाया उत्साह

ट्रेलर में सभी प्रमुख कलाकार अपने किरदारों में प्रभावशाली नजर आए हैं राम के रूप में रणबीर कपूर , रावण के रूप में यश की झलक देख दर्शकों के अंदर उत्सुकता बढ़ने लगी।
मां  सीता के रूप में साई पल्लवी , लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे के दमदार किरदार ने एक बार फिर बचपन की रामायण का आधुनिक युग दिखा दिया।

हनुमान के रूप में सनी देयोल ने  मानो तो किरदार को दिलों तक उतार दिया है।

उनके लुक, बॉडी लैंग्वेज और संवादों की झलक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।

इसी के चलते सोशल मीडिया पर कई लोग कलाकारों की परफॉर्मेंस और फिल्म की भव्यता की तारीफ कर रहे हैं।

https://youtu.be/lNaSdnz2I8g?si=8mIveAE9ngxvl1rZ

रामायण की टीम की जानकारी

नमित मल्होत्रा ​​की रामायण,

संचालन नितेश तिवारी ने किया

हमारा सत्य.  हमारा इतिहास.

निर्देशन: नितेश तिवारी

कलाकार:

रणबीर कपूर – राम

यश – रावण

साई पल्लवी – सीता

रवि दुबे – लक्ष्मण

सनी देओल – हनुमान

यश द्वारा सह-निर्मित

स्क्रीनप्ले के लिए रूपांतरण – श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी

संगीत – हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान

गीतकुमार विश्वास

म्यूज़िक सुपरवाइज़र और एडिटर – हिरल विराडिया और ए.आर. अमीन

सोलो वायलिन – रंगप्रिया

श्लोक गायन – रक्षिता सुरेश

सितार – ऋषभ रिखिराम शर्मा

अन्य क्रेडिट्स:

कोरस संचालन – अर्जुन चंडी

कोरस – महालिंगम, वैशाली सामंत, विपिन अनेजा, दीप्ति सुरेश, सरथ संतोष, अरविंद श्रीनिवासन, अपर्णा हरिकुमार

म्यूज़िक मिक्सिंग – सुरेश परमल

अतिरिक्त प्रोग्रामिंग – प्रशांत वेंकट, शुभम भट्ट और सिद्धार्थ नारायणन

प्राइम फोकस स्टूडियोज़ द्वारा मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से प्रस्तुत

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन

धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा भारत (उत्तर) में डिस्ट्रीब्यूशन

संगीत – टी-सीरीज़

VFX – DNEG (8 बार अकादमी पुरस्कार विजेता)

IMAX के लिए फिल्माया गया

सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?

ट्रेलर रिलीज़ होने के कुछ ही समय बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

कई यूजर्स ने इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा कदम बताया,

जबकि कुछ ने इसके विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर सराहना की।

फिल्म से जुड़ी चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं।

क्यों खास है यह फिल्म?

ये रामायण केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आधुनिक पन से बनाई गई भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी ऐसी कथा है,

जिसे पीढ़ियों से सुनाया और जिया जाता रहा है।

ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बड़ी हैं। ट्रेलर ने इन उम्मीदों को और मजबूत किया है

और अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज़ पर टिकी हैं।

रामायण’  ट्रेलर‌ की  पहली झलक से पता चल रहा है कि,
भव्यता, भावनाओं और आधुनिक तकनीक का शानदार मेल किया गया है।

 यदि फिल्म , ट्रेलर की तरह ही दमदार साबित होती है,

तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है।

 अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज़ के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

Exit mobile version