Site icon Tazanewsadda

Spider-Man: Brand New Day की पूरी जानकारी

et00447840-wwjwfcldjd-landscape

Spider man के  फैंस हो जाएं तैयार ! क्योंकि धमाकेदार एंट्री के साथ Spider-Man: Brand New Day आने को तैयार।

जुलाई के आखिरी विकेंड में ब्लॉकबस्टर फिल्म Spider-Man: Brand New Day को अपने दोस्तों परिवार वालों और गर्लफ्रेंड/ ब्वॉयफ्रेंड के साथ एंजॉय करिए।

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो  Marvel Studios ने अभी तक कोई ज़्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

Spider-Man: Brand New Day की पूरी कहानी को जानने के लिए आपको थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

लेकिन ट्रेलर देखकर यह पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म Spider-Man: No Way Home के बाद की घटनाओं को आगे बढ़ाएगी।

पिछली फिल्म के अंत में पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी थी, जिसके बाद वह एक नई और सामान्य ज़िंदगी शुरू करने की कोशिश करता है।

फिल्म के शीर्षक से भी “Brand New Day” भी इसी नई शुरुआत की ओर इशारा करता है।

ऐसे में दर्शकों को स्पाइडर-मैन का एक नया और अलग रूप देखने को मिल सकता है।

 

संभावित कहानी (आधिकारिक पुष्टि नहीं)

फिल्म की कहानी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में नए दुश्मनों की एंट्री और पीटर पार्कर के नए जीवन की चुनौतियों का ज़िक्र किया गया है।

हालांकि, Marvel Studios ने अभी तक इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इसलिए इन्हें केवल संभावनाओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

2. Spider-Man: Brand New Day Release Date

इस की रिलीज़  की अधिकारिक तौर पर डेट आ गई है। फिल्म की फ्री बुकिंग भी शुरू हो चुकी है

Spider-Man: Brand New Day { जुलाई 30 , } से  English, Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam & Kannada. भाषाओं में सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

अलग-अलग भारतीय भाषाओं में इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पूरे भारत में दशकों में उत्साह मौसम की गर्मी से ज़्यादा चढ़ा हुआ है।

Spider-Man: Brand New Day किस स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही है?

Spider-Man: Brand New Day का निर्माण Marvel Studios और Sony Pictures की साझेदारी में किया जा रहा है।

Marvel Studios फिल्म की कहानी और उसे Marvel Cinematic Universe (MCU) से जोड़ने का काम करता है, जबकि Sony Pictures फिल्म के निर्माण और दुनियाभर में रिलीज़ (वितरण) की जिम्मेदारी संभालता है।

फ़िल्म के मुख्य और अन्य कलाकार,निर्देशन ,प्रोड्यूसर की जानकारी

निर्देशन:  डेस्टिन डैनियल क्रेटन

लेखन:  क्रिस मैककेना, एरिक समर्स और जस्टिन कुरिट्ज़केस

मार्वल कॉमिक बुक पर आधारित:  स्टैन ली और स्टीव डिटको

प्रोड्यूसर: केविन फीगी,  एमी पास्कल,  एवी अराड रेचल ओ’कॉनर,

एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर:

लुईस डी’एस्पोसिटो , डेविड केन

– मुख्य अभिनेता और अन्य कलाकार

– टॉम हॉलैंड (Spider-Man) कलाकार:

ज़ेंडया

सैडी सिंक

जेकब बैटलन

जॉन बर्नथल

ट्रामेल टिलमैन

माइकल मैंडो

और मार्क रफ़ालो

Fans क्यों Excited हैं?

Spider-Man: Brand New Day को लेकर इंटरनेट पर  फैंस ने क्यों धूम मचाकर रखी हैं?

Brand New Day उन फिल्मों से है,जिसका मार्वल फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं।

Spider-Man: No Way Home के ब्लॉकबस्टर  अंत के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि अब पीटर पार्कर की ज़िंदगी में आगे क्या होने वाला है।

यही एक्साइटमेंट  इस फिल्म  के लिए लोगों को एक्साइडेट कर रही है।

टॉम हॉलैंड की दमदार वापसी

इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

उनके एक्टिंग और दमदार  किरदार को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है, इसलिए टॉम हॉलैंड‌ की  वापसी फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

नई कहानी, नई शुरुआत

पिछली फिल्म के अंत में पीटर पार्कर की पहचान पूरी दुनिया भूल चुकी थी।

ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि वह अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत कैसे करेगा और इस बार उसके सामने कौन-सी चुनौतियां आएंगी।

MCU की अगली कड़ी

ट्रेलर को देखकर लग रहा है यह  सिर्फ स्पाइडर-मैन की कहानी ही नहीं, बल्कि Marvel Cinematic Universe (MCU) की आने वाली फिल्मों के लिए भी अहम मानी जा रही है।

नए विलेन का इंतजार

ट्रेलर देखकर लग रहा है नए विलेन की एंट्री हो सकती है।

पर  मुख्य विलेन को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हां ये कहा जा सकता है ट्रेलर में Hulk और spider man ‌के बीच एक बार फिर से लड़ाई देखने को मिलेगी

इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोग ये जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार स्पाइडर-मैन का सामना किस नए दुश्मन से होगा।

सरल शब्दों में कहा जाए तो Spider-Man: Brand New Day जुलाई महीने की ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है और अपने सभी कमाई के रिकार्ड तोड़ने वाली है।

टॉम हॉलैंड‌ की वापसी हो या एक बार फिर से हल्क औरस्पाइडर-मैन के बीच लड़ाई या एक दमदार विलेन की एंट्री ये सभी दर्शकों बांधकर रखने वाली है।

तो विकेंड में सभी कामों को करिए टाटा-बाय, क्योंकि आने वाला Spider-Man: Brand New Day है। टिकेट बुकिंग के लिए लिंक पर क्लिक करें

अन्य ओटीटी पर धमाकेदार एक्शन फिल्मों के लिए ये भी पढ़ें।

Exit mobile version