अंकित बैयानपुरिया की पूरी कहानी

1

सोशल मीडिया पर 75@Days चैलेंज देने वाले अंकित बैयानपुरिया फिर से सुर्खियों में हैं, इस बार सुर्खियों में रहना अंकित की जीत नहीं बल्कि हार है। हालि में हुए एक MMA Fight  मुकाबले में फाइटर इमरान से अंकित बैयानपुरिया को हरा का सामना करना पड़ा।

अंकित बैयानपुरिया यह मैच भले हार गए हों , लेकिन लेकिन उनका अंत नहीं है। अंकित ने सबका दिल फिर से जीत लिया है। एक प्रोफेशनल फाइटर से लड़ना कड़ी टक्कर देते हुए लड़ना, उनकी मजबूती को दर्शाता है।

आइए इस लेख में भारत के लाल भारत की पहचान अंकित बैयानपुरिया के बारे में जानते हैं। उनके सफ़र को सिलसिले वार तरीके से जानते हैं।

प्रारंभिक जीवन 

हरियाणा के सोनीपत के एक जिले के बयानपुर गांव में हुआ। अंकित के पिता पेशे से छोटे किसान थे।

Ankit Baiyanpuria सोशलमीडिया पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर से पहले एक Struggling पूर्व पहलवान थे।

उनका वास्तविक नाम अंकित सिंह है, लेकिन वे अपने गांव के नाम के कारण “बैयानपुरिया” के नाम से लोकप्रिय हुए।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से देसी अखाड़ा संस्कृति और पारंपरिक व्यायाम को  देशभर में नई पहचान दिलाई।

शिक्षा

बचपन से ही उन्हें कुश्ती और शारीरिक व्यायाम में रुचि थी। उन्होंने स्नातक (बी.ए.) की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा।

करियर की शुरुआत

एक टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकित अपने शुरुआत सफ़र को बताते हुए कहा था, वह पहले सामान्य व्लॉग और कॉमेडी देशी फिटनेस से जुड़े वीडियो बनाते थे।

बाद में उन्होंने  पारंपरिक तौर पर चले आ रहे देसी अखाड़ों में होने वाले व्यायाम, सपाटे, रस्सी चढ़ना, मिट्टी में अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली को अपने वीडियो का हिस्सा बनाया।

सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और ग्रामीण अंदाज़ ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

इसी की बदौलत अंकित को भारत के सबसे ताकतवर व्यक्ति यानी प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के लिए बुलाया।

75 Hard Challenge से मिली पहचान

अंकित बताते हैं कि सालों से चले आ रहे संघर्ष का अंत,साल 2023 में 75 Hard Challenge से हुआ।

ये उनके लिए काफ़ी कठिन था , क्योंकि चुनौती में लगातार 75 दिनों तक कठिन अनुशासन का पालन करना ही था

जिसमें 75days बिना रूके नियमित व्यायाम के साथ साथ संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी पीना और आत्म-अनुशासन बनाए रखना शामिल था।

पर अंकित ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। 75 days challenge के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और देखते ही देखते वे पूरे देश में लोकप्रिय हो गए।

प्रधानमंत्री के साथ स्वच्छता अभियान

सोशल मीडिया पर सफलता के बाद 2023 में अंकित उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

 इसके बाद तो  उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई ।

आज पूरे भारत में उन्हें एक प्रेरणादायक युवा कंटेंट क्रिएटर के रूप में देखा जाता है।
https://youtu.be/0FLppasGOa0?si=-Yt0O8c1yQ8xUB81

अंकित बैयानपुरिया कुल संपत्ति (Net Worth) 

अंकित बैयानपुरिया ने कभी अधिकारी तौर पर अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है।

इसलिए जो भी आंकड़े मिलते हैं, वे केवल अनुमान हैं।

अगर अनुमान की ही बात करें तो,  विभिन्न मीडिया और इंडस्ट्री अनुमानों के अनुसार— अनुमानित नेट वर्थ: लगभग ₹3 करोड़ से ₹5 करोड़।

ये आय उनके प्रमुख स्रोत: YouTube Ad Revenue

Instagram Brand Deals , Sponsorships

फिटनेस से जुड़े प्रमोशन और इवेंट्स, से हैं।

हाल के वर्षों की गतिविधियां

फिटनेस कंटेंट के साथ-साथ अंकित समय-समय पर सामाजिक मुद्दों और अपने अनुभवों पर भी खुलकर बोलते रहे हैं।

हालि में दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन्होंने बेबाकी से छात्र हित में बात रखी।

हाल के समय में उन्होंने ग्रैपलिंग मुकाबले में भी भाग लिया, हालांकि उन्हें अनुभवी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद कई लोगों ने उनके नए क्षेत्र में चुनौती स्वीकार करने के साहस की सराहना की

अंकित बैयानपुरिया चुनौतियों से चुनौती तक

अंकित भरे आज MMA रिंग के अंदर हार गए हों। लेकिन जीवन में जीतते रहेंगे।

ये एक ऐसे युवा की तरह हैं, जिसने अपनी मेहनत, कठिन अनुशासन और सादगी के दम पर करोड़ों लोगों को प्रभावित और प्रेरित किया।

उनकी यह यात्रा बताती है कि जीवन में चुनौतियों डरना नहीं है, सफलता तक पहुंचने के लिए सीढ़ी बनाकर उसका इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर आप भी अभी भी जीवन में संघर्ष कर रहे हैं, निराशा ना हो अंकित को‌ संघर्ष करना पड़ा।

याद रखें हर सफल व्यक्ति को कभी ना कभी संघर्ष करना पड़ता है।।

ये भी पढ़ें –  पीवी सिंधु Biography 2026: उम्र, करियर, मेडल, रिकॉर्ड और नेट वर्थ

About The Author

1 thought on “अंकित बैयानपुरिया की पूरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *